लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सरकारी ट्यूबवेल के पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी ट्यूबवेल के पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

बदायूं: थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम कनउखेड़ा में सरकारी ट्यूबवेल के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष को गालियां देनी शुरू कर दीं, जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई।

घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की पहल नहीं की और लोग तमाशबीन बने रहे। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page