आप तक लाइव 24 न्यूज़
बिल्सी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, विभिन्न विभागों की शिकायतों का हुआ निस्तारण
बिल्सी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, विभिन्न विभागों की शिकायतों का हुआ निस्तारणबिल्सी
, 18 जुलाई। तहसील बिल्सी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत, विकास, पंचायतीराज, समाज कल्याण, आपूर्ति, सिंचाई, कृषि, शिक्षा, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और फरियादियों से सीधे शिकायतें प्राप्त कीं।समाधान दिवस में भूमि विवाद, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन, आवास, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक प्राथमिकता के आधार पर पहुँचाया जाए तथा किसी भी शिकायत के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों को जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान करने और शेष मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
आप तक लाइव 24 न्यूज़
: विवेक चौहान