बिल्सी से इस वक्त की एक खास खबर…
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता एक बार फिर अपने कार्यों को लेकर चर्चा में हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ जनजागरूकता और सामाजिक सरोकारों में उनकी सक्रिय भागीदारी की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
इसी क्रम में पद्मांचल जैन मंदिर परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय हलधर किसान यूनियन, बदायूं के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. अनिल कुमार गुप्ता स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक और जनहित के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता, योग, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका सकारात्मक संदेश आमजन तक पहुँच रहा है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का भी आह्वान किया गया।
इस अवसर पर भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी, प्रदेश सचिव बिजनेश सोलंकी, मंडल अध्यक्ष मृगांक जैन, क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रसेन माहेश्वरी, राष्ट्रीय महासचिव (व्यापार मोर्चा) अवधेश लड्ढा, युवा जिला अध्यक्ष विवेक चौहान, जिला उपाध्यक्ष नरेश सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी दौरान भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी ने आचार्य संजीव रूप जी को बरेली मंडल प्रवक्ता पद पर मनोनीत किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
कैमरामैन के साथ… विवेक चौहान… आप तक लाइव 24 न्यूज़… बिल्सी।