बदायूं
कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
20 जुलाई को जिलाधिकारी ने कछला गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बदायूं से कासगंज बॉर्डर और बरेली बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम नंबरों का उपयोग करें तथा प्रशासन का सहयोग करते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित कांवड़ यात्रा को सफल बनाएं।
आप तक लाइव 24 न्यूज़ | बदायूं