क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने कछला गंगा घाट पहुंचकर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का किया निरीक्षण
बदायूं :
आगामी श्रावण मास में 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बिल्सी विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं एवं श्रद्धालुओं के लिए की जा रही अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान विधायक हरीश शाक्य ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित कांवड़ यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर कछला नगर पंचायत चेयरमैन जगदीश लोनिया, तहसीलदार दीपक कुमार, अधिशासी अधिकारी विनय मढ़ी त्रिपाठी, जेई अभय कुमार, मुनीश राघव, मुकेश तोमर, ज्ञानेंद्र सिंह, शैलेन्द्र लोनिया, लक्ष्मण कश्यप सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।