लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं को कैंप कार्यालय में किया नजरबंद, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

बिल्सी: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं को कैंप कार्यालय में किया नजरबंद, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बिल्सी (बदायूं)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बिल्सी में प्रदर्शन का प्रयास किया। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सपा नगर अध्यक्ष कविंद्र सक्सेना सहित कई कार्यकर्ताओं को उनके कैंप कार्यालय पर ही नजरबंद कर दिया। बाद में अधिकारियों ने कैंप कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया।

सपा कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कार्यकर्ताओं को बिल्सी स्थित कैंप कार्यालय से तहसील तक पैदल मार्च निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपना था।

प्रशासन को कार्यक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने कविंद्र सक्सेना और अन्य कार्यकर्ताओं को कैंप कार्यालय से बाहर निकलने से रोक दिया, जिससे वे वहीं नजरबंद हो गए।

इसके बाद बिल्सी की तहसीलदार प्रभा सिंह और नायब तहसीलदार बदन सिंह स्वयं सपा के कैंप कार्यालय पहुंचे। सपा नेताओं ने उन्हें राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें जंतर-मंतर लाठीचार्ज की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने के बाद सपा नगर अध्यक्ष कविंद्र सक्सेना ने प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन और ज्ञापन देने की योजना बना रही थी, लेकिन प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए उन्हें नजरबंद कर दिया।

मौके पर मौजूद समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव उदयवीर सिंह शाक्य ने भी प्रशासन की कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन पुलिस बल के सहारे जनता और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर हुई घटना को देश की जनता कभी नहीं भूलेगी।

उधर, सपा के प्रस्तावित पैदल मार्च और प्रदर्शन को देखते हुए बिल्सी प्रशासन सुबह से ही सतर्क रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सपा नगर अध्यक्ष के कैंप कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने सपा नेताओं से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील भी की।

इस दौरान संजीव तिवारी, अनिल शर्मा, सोनू यादव, अखिलेश यादव, देवेंद्र गौतम, चेतन यादव, अवधेश यादव और रिजवान मलिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page