दातागंज में कांवड़ यात्रा व संभावित बाढ़ की तैयारियों का निरीक्षण
दातागंज, 24 जुलाई। श्रावण मास में आगामी कांवड़ यात्रा एवं संभावित बाढ़ की तैयारियों के मद्देनज़र तहसील दातागंज स्थित अटेना पुल एवं घाट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा जनसुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके।
अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।