लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा सहित कई संरक्षक बनाए गए, आदित्य माहेश्वरी को मेला अध्यक्ष और डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता बने मेला संयोजक

---Advertisement---



गौशाला रामलीला मेला कमेटी बिल्सी का हुआ गठन, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन



केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा सहित छह संरक्षक बनाए गए, आदित्य माहेश्वरी को मेला अध्यक्ष और डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता बने मेला संयोजक

बिल्सी (बदायूं)।
नगर की ऐतिहासिक गौशाला रामलीला मेला कमेटी, बिल्सी की बैठक में आगामी श्रीरामलीला एवं मेले के सफल आयोजन को लेकर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों एवं समिति के सदस्यों की मौजूदगी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। सभी सदस्यों ने धार्मिक परंपराओं के अनुरूप भव्य एवं व्यवस्थित आयोजन कराने का संकल्प लिया।

बैठक में संरक्षक मंडल में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा, क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय तथा सुधीर सोमानी को शामिल किया गया।

नई कार्यकारिणी में भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी को मेला अध्यक्ष, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता को मेला संयोजक, संजीव गुप्ता उर्फ विक्की को कमेटी अध्यक्ष तथा विनोद पालीवाल को मेला प्रबंधक चुना गया। वहीं शेखर सक्सेना, दीपक चौहान, सूर्य प्रकाश एवं राहुल शर्मा को मेला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामलीला एवं मेले का आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य रूप से किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन भी किया गया।

बैठक के अंत में नवचयनित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा सभी सदस्यों ने नगरवासियों से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। समिति ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में इस वर्ष का रामलीला मेला पहले से अधिक भव्य और आकर्षक होगा।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page