लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिल्सी CHC में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता अभियान, बचाव और उपचार की दी जानकारी

---Advertisement---


बिल्सी CHC में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता अभियान, बचाव और उपचार की दी जानकारी

चिकित्सकों ने लोगों को हेपेटाइटिस के लक्षण, बचाव, जांच और समय पर उपचार के प्रति किया जागरूक

बदायूं जनपद के बिल्सी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को हेपेटाइटिस बीमारी के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय, समय पर जांच एवं उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों से सुरक्षित जीवनशैली अपनाने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. महेश, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अपूर्व राणा, एनबीएसयू स्टाफ प्रतीक्षा भारद्वाज, फार्मासिस्ट सुनील शर्मा, लेबर रूम स्टाफ नाजिया एडवर्ड, लैब टेक्नीशियन मनोज शर्मा, अमन उपाध्याय, यादपाल शाक्य, पंकज सहित अस्पताल का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने लोगों को हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक रहने और समय पर जांच एवं उपचार कराने का संदेश दिया।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page