🚨 BIG BREAKING | बदायूं
आधी रात कछला गंगा घाट पहुंचे एसएसपी अंकिता शर्मा और डीएम अवनीश राय, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया ज़मीनी जायजा।
आधी रात अचानक कछला गंगा घाट पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और जिलाधिकारी अवनीश राय ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।