लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिल्सी सीएचसी में आशा एवं आशा संगिनी की क्लस्टर मीटिंग आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दी गई जानकारी

---Advertisement---

बिल्सी सीएचसी में आशा एवं आशा संगिनी की क्लस्टर मीटिंग आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दी गई जानकारी

बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पर आज दिनांक 3 अगस्त 2026 को आशा एवं आशा संगिनी की क्लस्टर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, बीसीपीएम सरवर अली और यूपी सीएम फेलो आशीष वर्मा ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान आशा एवं आशा संगिनी को मिलने वाले मानदेय के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आशा कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं की सभी आवश्यक जांच, संस्थागत प्रसव, शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण, एचपीवी टीकाकरण, परिवार नियोजन, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

अधिकारियों ने आशा एवं आशा संगिनी से अपील की कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करें और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page