बदायूं के वजीरगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूरे देश में निकाली जा रही तिरंगा यात्राओं के क्रम में वजीरगंज में भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
यह तिरंगा यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान के नेतृत्व में गंगा देवी सरस्वती शिशु मंदिर, वजीरगंज से शुरू हुई। यात्रा के दौरान शहीद ठाकुर गजराज सिंह के स्मारक पर पहुंचकर उन्हें नमन किया गया और इसके बाद यात्रा विकासखंड वजीरगंज पहुंचकर सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ‘बाबूजी’ समेत एमएलसी प्रतिनिधि शर्तेंदु पाठक, मंडल प्रभारी अनुपम पाठक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ठाकुर शिवम प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य जयपाल दिवाकर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर लाखन सिंह समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और मातृशक्ति शामिल हुई। पूरे मार्ग पर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया।
एक देश, एक शान—तिरंगा हमारी जान।
आप तक लाइव 24 न्यूज — हर खबर, आप तक।