लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जरीफनगर बिजलीघर में एंटी करप्शन टीम का शिकंजा, 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते दो विद्युतकर्मी गिरफ्तार

---Advertisement---

जरीफनगर बिजलीघर में एंटी करप्शन टीम का शिकंजा, 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते दो विद्युतकर्मी गिरफ्तार

जरीफनगर/सहसवान। जरीफनगर बिजलीघर में गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग के दो कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता सर्वेश कुमार ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की थी। शिकायत के बाद टीम ने मामले का सत्यापन कराया और आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना तैयार की।

रिश्वत की रकम लेते ही टीम ने दबोचा

गुरुवार को सर्वेश कुमार 12 हजार रुपये लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचे। आरोप है कि जैसे ही उन्होंने रकम संबंधित विद्युतकर्मियों को सौंपी, पहले से निगरानी कर रही एंटी करप्शन टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद की।

टीजी-टू और संविदा लाइनमैन गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों में हरदेवा राम जरीफनगर बिजलीघर में टीजी-टू (टेक्निशियन ग्रेड-2) के पद पर तैनात बताए गए हैं। वह मूल रूप से राजस्थान के नागौर जनपद के मारोठ थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

दूसरा आरोपी मानक चंद्र जरीफनगर का रहने वाला है और बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत बताया गया है।

दोनों आरोपियों को सहसवान थाने ले गई टीम

जरीफनगर में ट्रैप कार्रवाई पूरी करने के बाद एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों को लेकर सहसवान थाने पहुंची। यहां आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कार्रवाई के बाद विभाग में मचा हड़कंप

जरीफनगर बिजलीघर में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई की खबर फैलते ही विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। दो कर्मचारियों के रिश्वत लेते पकड़े जाने की घटना को लेकर विभागीय कर्मचारियों के बीच चर्चा शुरू हो गई।

एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ अहम कदम माना जा रहा है। टीम की ओर से कहा गया है कि रिश्वतखोरी से जुड़ी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page