लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जरीफपुर गढ़िया में राजकीय हाई स्कूल का भूमि पूजन एवं शिलान्यास, विधायक हरीश शाक्य बोले—शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचा मजबूत करना प्राथमिकता

---Advertisement---

जरीफपुर गढ़िया में राजकीय हाई स्कूल का भूमि पूजन एवं शिलान्यास, विधायक हरीश शाक्य बोले—शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचा मजबूत करना प्राथमिकता

बिल्सी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई दिशा देते हुए ग्राम जरीफपुर गढ़िया में क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने राजकीय हाई स्कूल का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को विधायक ने संबोधित किया।

विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र का सतत एवं सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का हर बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे और अपने सपनों को साकार करे, इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।

उन्होंने बताया कि राजकीय हाई स्कूल के निर्माण से जरीफपुर गढ़िया समेत आसपास के दर्जनों गांवों के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। खासकर बेटियों की शिक्षा को इससे और बढ़ावा मिलेगा।

विधायक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों को गति मिली है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे शिक्षा के महत्व को समझें और अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर बिल्सी क्षेत्र को शिक्षित, विकसित और समृद्ध बनाने में सहयोग करें।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page