लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हरियाली तीज पर फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

---Advertisement---

हरियाली तीज पर फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

बिल्सी (बदायूं)। हरियाली तीज के पावन एवं उल्लासपूर्ण अवसर पर फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और भारतीय संस्कृति के प्रति जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कला-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने हाथों पर पारंपरिक एवं आकर्षक मेहंदी डिजाइनों को उकेरकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और रचनात्मकता का माहौल बना रहा।

कक्षा 3 से 8 तक के विजेताओं का चयन

प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विजेताओं का चयन किया गया। कक्षा 3 में प्रथम स्थान वेदांशी, द्वितीय अनामिका और तृतीय आराध्या रहीं। कक्षा 4 में प्रथम वर्तिका, द्वितीय आन्वी और तृतीय खुशी ने स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 5 में सलोनी ने प्रथम, दिव्या एवं भावना ने द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 में आर्यांशी प्रथम, रिया द्वितीय और मानवी तृतीय रहीं। कक्षा 7 में श्रद्धा ने प्रथम, राधिका ने द्वितीय तथा समर्थ एवं अर्चना ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 8 में इशिता प्रथम, ज्योति द्वितीय और रश्मि तृतीय रहीं।

सभी विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाली तीज जैसे पारंपरिक पर्व विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और अभिव्यक्ति की क्षमता को विकसित करती हैं।

विद्यालय के एम.डी. राहुल कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों को भारतीय लोक परंपराओं को समझने और उनसे जुड़ने का अवसर देती हैं। प्रतियोगिता में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण विद्यार्थियों का उत्साह, प्रयास और सीखने की भावना है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों में एकाग्रता, धैर्य, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति को मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता का सफल संचालन कीर्ति गुप्ता, रूबी मोर्य एवं ताइबा फातिमा द्वारा किया गया। आयोजकों ने विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतियोगिता को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना की।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page