लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिल्सी नाइट क्रिकेट लीग का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ समाजवादी दीपक चौहान ने किया उद्घाटन

---Advertisement---

बिल्सी नाइट क्रिकेट लीग का भव्य शुभारंभ, वरिष्ठ समाजवादी दीपक चौहान ने किया उद्घाटन

बिल्सी (बदायूं)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिल्सी में आयोजित बिल्सी नाइट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के प्रथम सीजन का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन वरिष्ठ समाजवादी दीपक चौहान ने किया।

उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने दीपक चौहान का फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद दीपक चौहान ने स्वयं बल्लेबाजी कर मैच की शुरुआत कराई। उनके बल्लेबाजी करते ही खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

टूर्नामेंट में रंजीत क्रिकेट क्लब, लालू क्रिकेट क्लब, आरसीबी दादा क्रिकेट क्लब और रियाज क्रिकेट क्लब समेत कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। रात में आयोजित होने वाले इस क्रिकेट मुकाबले को लेकर स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में भी काफी उत्साह नजर आया।

आयोजन के दौरान खेल भावना और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मोनू माहेश्वरी, राहुल गुप्ता, प्रवीण शर्मा, जरीफ मालिक समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट की विजेता टीम को 25 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये तथा प्लेयर ऑफ द सीरीज को 3100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page