लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिल्सी तहसील सभागार में मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम में विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में उचित दर विक्रेताओं की सहभागिता

---Advertisement---

बिल्सी तहसील सभागार में मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम में विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में उचित दर विक्रेताओं की सहभागिता

बिल्सी। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी द्वारा आयोजित लाइव कार्यक्रम में आज बिल्सी तहसील सभागार में क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं के समर्पण, सेवा एवं जनहित में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों को सम्मान देते हुए अतिरिक्त लाभांश की महत्वपूर्ण घोषणा की। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले उचित दर विक्रेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात बिल्सी क्षेत्र के समस्त उचित दर विक्रेताओं को संबोधित करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के हित में संचालित योजनाओं तथा सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन बिल्सी श्री ओमप्रकाश सागर जी, उपजिलाधिकारी बिल्सी श्री राजेश कुमार सिंह जी, पूर्तिनिरीक्षक बिल्सी श्री धीरज गुप्ता जी, विकास खंड अधिकारी श्री शैली गोयल जी सहित सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण एवं क्षेत्र के समस्त उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे।

जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

🙏 सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। 🙏

क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में बिल्सी क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page