मुख्य खबर
कारगिल शहीद हरिओम सिंह की जयंती पर वजीरगंज में भव्य तिरंगा यात्रा
वजीरगंज, बदायूं। कारगिल शहीद हरिओम सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर वजीरगंज में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज एवं शहीद की पत्नी श्रीमती गुड्डी देवी ने किया। आयोजन कुंवर प्रताप सिंह ‘शिवम’ द्वारा किया गया।
तिरंगा यात्रा विकासखंड कार्यालय से शुरू होकर वजीरगंज नगर, सैदपुर और बगरैन होते हुए हरिओम नगर, इटौआ स्थित कारगिल शहीद हरिओम सिंह स्मारक पहुंची। देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
समापन पर अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीद को नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
#TirangaYatra #Wazirganj #Budaun #KargilShaheed