लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिल्सी नाइट क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला संपन्न

---Advertisement---

🏏 बिल्सी नाइट क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला संपन्न

हनुमान क्रिकेट क्लब चंदौसी ने रियाज क्रिकेट बिल्सी को हराकर जीता खिताब, मुख्य अतिथि दीपक चौहान ने विजेता व उपविजेता टीम को प्रदान की ट्रॉफी

बिल्सी। बिल्सी नाइट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल में रियाज क्रिकेट बिल्सी और हनुमान क्रिकेट क्लब चंदौसी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शानदार प्रदर्शन करते हुए हनुमान क्रिकेट क्लब चंदौसी ने मुकाबला अपने नाम कर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि दीपक चौहान ने विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने का बेहतर माध्यम है।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में बबलू कुरैशी, सत्तार हुसैन, जरीफ मलिक , रागिब अंसारी, इकरार, शामी कादरी, जाउल अंसारी, मयंक जैन सहित आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट के समापन पर आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

AAP TAK LIVE 24 NEWS | बिल्सी
सच की खबर, सबसे पहले।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page