लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, दशवां संस्कार से लौट रहे थे अशोक

---Advertisement---

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, दशवां संस्कार से लौट रहे थे अशोक

बिल्सी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। खैरी और नगला डल्लू के बीच किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अशोक उर्फ कल्लू, पुत्र कल्लू, निवासी निजामपुर ब्योली, थाना वजीरगंज की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि अशोक उघेती थाना क्षेत्र के करियामई गांव में दशवां संस्कार में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बिल्सी थाना क्षेत्र में खैरी और नगला डल्लू के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल/मृत अवस्था में अशोक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर बिल्सी थाना पुलिस से एसएसआई घनश्याम सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। हादसे की जांच की जा रही है।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page