लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

खेलो इंडिया संवाद में युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, बदायूं में छात्र-छात्राओं ने देखा सजीव प्रसारण

---Advertisement---

🏆 खेलो इंडिया संवाद में युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, बदायूं में छात्र-छात्राओं ने देखा सजीव प्रसारण

बदायूं, 27 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान देश के युवाओं से वर्चुअली सीधा संवाद किया। बदायूं में बीआईएमटी और राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं से नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल जीवन की चुनौतियों से लड़ना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति और खेल क्षमता को एकजुट करने का माध्यम हैं। उन्होंने संदेश दिया कि “जो खेलते हैं, वे खिलते हैं।”

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने युवाओं को सकारात्मक सोच, मेहनत और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश के युवा आज विभिन्न क्षेत्रों में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं और खेल युवाओं में जोश, स्फूर्ति एवं आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अपूर्वा राठौर, वैष्णवी पटेल, सूर्या प्रताप सिंह, अभिमन्यु, मयंक यादव और प्रिंस समेत जनपद के अन्य सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। युवाओं से My Bharat पोर्टल पर पंजीकरण करने की अपील की गई। कार्यक्रम में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने अपने विचार साझा किए और जनपद के खिलाड़ियों से उनके अनुभव भी जाने गए।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह, वरिष्ठ युवा लीडर रविंद्र पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी, युवा एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

आप तक 24 लाइव न्यूज
सच की खबर, सबसे पहले

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page