लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना के बाद बदायूं प्रशासन अलर्ट

---Advertisement---

नेपाल में भयंकर बाढ़ की सूचना के बाद बदायूं प्रशासन अलर्ट

जनपदवासियों से नेपाल गए परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों की जानकारी कंट्रोल रूम में देने की अपील

बदायूं, 27 अगस्त। नेपाल में भयंकर बाढ़ आने की सूचना के मद्देनजर बदायूं जिला प्रशासन ने जनपदवासियों को सतर्क किया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से प्राप्त सूचना के अनुसार नेपाल में आई बाढ़ का प्रभाव उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी पड़ सकता है।

प्रशासन को यह भी जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश के कुछ लोग वर्तमान में नेपाल गए हुए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि उनके परिवार, रिश्तेदार या पड़ोस का कोई व्यक्ति नेपाल गया हुआ है, तो उसकी जानकारी कलेक्ट्रेट स्थित बदायूं कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं।

इसके लिए 05832-266052, मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रशासन ने कहा कि नेपाल गए लोगों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने से आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्तियों के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाने और उनकी स्थिति का पता लगाने में मदद मिल सकेगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि घबराएं नहीं, सतर्क रहें और प्रशासन को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें।

आप तक 24 लाइव न्यूज
सच की खबर, सबसे पहले

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page