🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बदायूं
बिल्सी में बड़ा सड़क हादसा: छोटा हाथी और ईको कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एयरबैग ने बचाई कई जिंदगियां
बदायूं के बिल्सी क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। छोटा हाथी (लोडर) और ईको कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ईको कार से धुआं निकलने लगा।
हादसे के दौरान ईको कार के एयरबैग समय रहते खुल गए, जिससे कार में सवार महिलाओं और बच्चों को गंभीर चोटों से बचाने में बड़ी मदद मिली। हादसे में कुछ लोगों के चोटिल होने की सूचना है।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई है।
एयरबैग के समय पर खुलने से संभावित बड़ा हादसा टल गया और कई लोगों की जान बच गई।
आप तक 24 लाइव न्यूज़
सच की खबर, सबसे पहले
#BadaunNews #Bilsi #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #CarAccident #BadaunAccident