🔥 बिल्सी में फॉगिंग को लेकर सभासद ने खोला मोर्चा, नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप
बदायूं/बिल्सी। नगर पालिका परिषद बिल्सी में फॉगिंग और एंटी-लार्वा दवा के छिड़काव को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। सभासद अजीत गुज्जर की सोशल मीडिया पोस्ट ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सभासद का आरोप है कि पिछले साल से बिल्सी नगर में फॉगिंग नहीं हुई और न ही एंटी-लार्वा दवा का पर्याप्त छिड़काव कराया गया, जबकि बरसात के मौसम में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। प्रदेश स्तर पर भी बारिश के दौरान एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
अजीत गुज्जर ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सड़कें कुछ ही दिनों में खराब हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता सभासदों से सवाल कर रही है और 2027 के चुनाव में जवाब मांगेगी।
पोस्ट में सभासद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द फॉगिंग शुरू नहीं हुई तो सभासदों के साथ बिल्सी की जनता और भारतीय हलधर किसान यूनियन नगर पालिका परिषद व चेयरमैन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी। जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन धरने की भी चेतावनी दी गई है।
गौरतलब है कि नगर पालिका के बजट में एंटी-लार्वा दवा और फॉगिंग के लिए दवा खरीद जैसे प्रावधान शामिल होने की जानकारी सार्वजनिक रिकॉर्ड में मिलती है।
अब बड़ा सवाल—जब फॉगिंग और एंटी-लार्वा के लिए बजट का प्रावधान है, तो बिल्सी में जमीनी स्तर पर इसका कितना इस्तेमाल हो रहा है?
इसका जवाब नगर पालिका प्रशासन को देना होगा।
🎙️ AAP TAK LIVE 24 NEWS