🏥 थाना बिल्सी में लगा स्वास्थ्य शिविर, पुलिस कर्मियों की हुई जांच
बिलसी, बदायूँ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी की ओर से थाना बिल्सी परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में थाना बिलसी में तैनात पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
इस दौरान पुलिस कर्मियों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, मलेरिया, डेंगू समेत सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही चिकित्सकीय परामर्श देते हुए स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ. P.K. बोस, CHO प्रिया राजपूत, CHO रामलखन सैनी एवं एलटी अमन उपाध्याय मौजूद रहे और स्वास्थ्य जांच में सहयोग किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी की ओर से समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर पुलिस कर्मियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
Aap Tak Live 24 News — सच की खबर, सबसे पहले।