🚨 बिल्सी: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, विधायक हरीश शाक्य ने दी 4 लाख की सहायता
बदायूं के बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से बेहद दुखद खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत सराय मुड़िया खागी में हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की असामयिक मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान विधायक ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को दो-दो लाख रुपये, कुल चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार को सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी जल्द से जल्द दिलाया जाए।
हरीश शाक्य ने कहा कि विकास यादव के दोनों होनहार पुत्रों के निधन की खबर बेहद पीड़ादायक है। एक पिता के लिए अपने दो जवान बेटों को खोने से बड़ा दुख शायद ही कोई हो सकता है।
उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी बिल्सी गौरव आर्य, तहसीलदार बिल्सी, उपदेश चौहान, शिवकुमार दीक्षित, सुनील शाक्य, प्रदीप तिवारी, विपिन मिश्रा और धनपाल राजपूत समेत प्रशासनिक अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
आप तक LIVE 24 NEWS — सच की खबर, सबसे पहले।