लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सीएचसी बिल्सी में आयुष्मान कार्ड एवं रक्तदान महाशिविर का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित

---Advertisement---

सीएचसी बिल्सी में आयुष्मान कार्ड एवं रक्तदान महाशिविर का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित

बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी परिसर में आयुष्मान कार्ड एवं रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य एवं विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

महाशिविर का आयोजन सीएचसी बिल्सी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को भारत सरकार की लाभकारी स्वास्थ्य योजनाओं, विशेष रूप से आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और योजना के लाभों के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

वहीं महाशिविर में रक्तदान को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों से जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान सीएचसी बिल्सी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अपने कार्य के प्रति लगन और जिम्मेदारी से कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य एवं सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतीक चिन्ह देकर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।

सम्मानित होने वाले स्वास्थ्यकर्मियों में अमृता, प्रतीक्षा भारद्वाज, अमन एलटी, पंकज एलटी, सुमन, शशिबाला एवं नीरज सीएचओ शामिल रहे।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाओं से पात्र परिवारों को उपचार की सुविधा मिल रही है। वहीं रक्तदान महाशिविर जैसे आयोजनों से लोगों में सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे समाजसेवी एवं गणमान्य लोग

कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान अजीत, टीटू जैन, चंद्रसेन माहेश्वरी, राहुल सोलंकी, मधुप राठी, नरेश चंद्र, प्रिंस माहेश्वरी, अवधेश लड्ढा, दीपक चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सीएचसी बिल्सी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने अतिथियों, स्वास्थ्य विभाग की टीम, सम्मानित स्वास्थ्यकर्मियों, समाजसेवियों एवं कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीएचसी पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार प्रयासरत है।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page