लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

संगठन विस्तार को लेकर भारतीय हलधर किसान यूनियन की अहम बैठक

---Advertisement---

📰 संगठन विस्तार को लेकर भारतीय हलधर किसान यूनियन की अहम बैठक

एंकर वॉयस:
भारतीय हलधर किसान यूनियन ने संगठन विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। बदायूं की टीम ने मंडल अध्यक्ष मुंगांक कुमार के नेतृत्व में एटा पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी से मुलाकात की।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और किसानों, युवाओं तथा व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने को लेकर चर्चा हुई। इसी दौरान चार कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

शेखर सोलंकी को छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष बदायूं, शिवप्रताप सिंह को छात्रसभा जिला संगठन मंत्री, विकास सोलंकी को छात्र मोर्चा जिला महासचिव और अजीत वाष्णेय को व्यापार प्रकोष्ठ जिला सचिव नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को गांव-गांव और लोगों तक पहुंचाने तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से काम करने का आह्वान किया गया।

बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

AAP TAK LIVE 24 NEWS — सच की खबर, सबसे पहले।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page