🚨 बागपत हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत से शोक की लहर
बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे बदायूं जनपद को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में बदायूं के 13 श्रद्धालुओं की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर से इलाके में शोक की लहर है।
हृदयविदारक हादसे पर सांसद आदित्य यादव ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
सांसद की ओर से उनके निजी सचिव अनिल गोस्वामी कछला घाट पहुंचे। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालुओं की अंत्येष्टि में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सांसद आदित्य यादव और पूरा समाजवादी परिवार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।
इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव भी मौजूद रहे।
अनिल गोस्वामी ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
आप तक LIVE 24 NEWS — हर खबर, आप तक।