🎉 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, चेहरे पर खिली खुशी
अंबियापुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए खुशी का दिन रहा। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र मिलते ही सहायिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस दौरान बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य जी ने नवनियुक्त सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। विधायक ने सभी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के हित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
नियुक्ति पत्र पाने वाली सहायिकाओं ने खुशी जताते हुए सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
आप तक LIVE 24 NEWS
सच की खबर, सबसे पहले