🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बदायूं
बिल्सी-खितौरा मार्ग पर भीषण हादसा, बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में बिल्सी-खितौरा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ढकपुरा निवासी रजनेश पुत्र ओमपाल बाइक से बिल्सी से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रजनेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।
आप तक LIVE 24 NEWS — सच की खबर, सबसे पहले।