लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शिक्षा के आकाश में नए सपनों की उड़ान भरेगा फ्यूचर लीडर्स स्कूल का वार्षिक उत्सव “उड़ान”

---Advertisement---

बिल्सी । शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान बनाए हुए फ्यूचर लीडर्स स्कूल का बहुप्रतीक्षित वार्षिक उत्सव “उड़ान” कल शुक्रवार, 6 फरवरी को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। बदायूं रोड स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस एनुअल फंक्शन को लेकर विद्यालय में व्यापक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।विद्यालय के डायरेक्टर बी.पी. सिंह ने बताया कि वार्षिक उत्सव का शुभारंभ अपराह्न 2:00 बजे किया जाएगा। इस गरिमामय अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। नृत्य, संगीत, नाट्य प्रस्तुति और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चे अपने सपनों, आत्मविश्वास और भविष्य की उड़ान को मंच पर साकार करेंगे।विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि “उड़ान” केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्म-अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता को मंच देने का सशक्त माध्यम है।वार्षिक उत्सव को लेकर छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page