लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

12 फरवरी को होगा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन।

---Advertisement---


बदायूँ : 11 फरवरी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा सचांलित विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन नगला मन्दिर परिसर, तहसील व जिला मुख्यालाय में 12 फरवरी 2026 को अपराहन 12ः00 बजे किया जायेगा, जिसमें विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के साथ ही व्यवहारिक कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना की जानकारी प्रदान की जायेगी।

उन्होंने बताया कि उद्योग स्थापना में रूचि रखने वाले भावी उद्यमियों के मार्गदर्शन हेतु अन्य विभागो के अधिकारियो, कर्मचारियों के द्वारा भी उक्त जागरूकता शिविर में प्रतिभाग किया जायेगा। शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक शिक्षित नवयुवक, नवयुवतियां बेरोजगार, अनुभवी, प्रशिक्षित एवं परम्परागत कारीगर (जिनकी आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच हो) इस योजनाओ का लाभ लेने हेतु विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। एक दिवसीय जागरूकता शिविर में उद्योग स्थापना हेतु इच्छुक नवयुवक नवयुवतियाँ, बेरोजगार एवं स्वरोजगार में रूचि रखने वाले आवेदको को जागरूकता शिविर में प्रतिभाग करने हेतु सादर आमंत्रित किया जाता है।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page