लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हिंदू संगठित होगा तभी भारत बनेगा समर्थ पंच परिवर्तन से होगा सामाजिक परिवर्तन संघ शताब्दी वर्ष में हिंदू सम्मेलन का आयोजन।

---Advertisement---

संघ के शताब्दी वर्ष में देश भर में आयोजित हो रहे हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला में हिंदू सम्मेलन का आयोजन श्री कृष्ण इण्टर कालेज बदायूं में राम बहादुर पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महा मंडलेश्वर १००८ स्वामी शिवानन्द जी महाराज तथा मुख्य वक्ता के रूप में संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति जी उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम अतिथिगण द्वारा भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्पर्चन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यगण द्वारा मंच पर आसीन अतिथिगण का अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने अतिथिगण का परिचय कराया।

परशुराम इंटर कालेज एवं शिव देवी विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सनी चौहान ने अपने भजनों से वातावरण को राममय बना दिया।

हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए महा मंडलेश्वर स्वामी शिवानंद जी महाराज ने कहा कि हिंदू सम्मेलन के माध्यम से समाज में हिंदुत्व का जागरण हो रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से हमारी कई पीढ़ियों की साधना पूर्ण हुई है। जिस कारण विश्व में हमारे स्वाभिमान की पुनर्स्थापना हुई है।

मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करते हैं संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति जी ने संघ की सौ वर्ष की गौरवमई यात्रा पर प्रकाश डालते हुए संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार के जीवन के प्रसंगों पर प्रकाश डाला साथ ही संघ के पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी व नागरिक कर्तव्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए हुए प्रत्येक हिन्दू परिवार को सुदृढ बनाते हुए प्राचीन भारतीय सभ्यता और संस्कृति के ज्ञानार्जन पर विशेष बल दिया गया। दिया। संस्कारित परिवार ही संगठित हिंदू समाज की आधारशिला बनेंगे और हिंदू संगठित होगा तो भारत निश्चित रूप से समर्थ बनेगा।

कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। भारतमाता की आरती व कार्यक्रम अध्यक्ष राम बहादुर पाण्डेय के आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से आयोजन समिति के संयोजक हरि प्रताप सिंह राठौड़, सह संयोजक संजीव कुमार गुप्ता, मनीष सिंघल, अरविंद परमार, प्रेम स्वरूप पाठक, अनिल शर्मा, दीपमाला गोयल, विजय रतन सिंह, सुबोध गोयल, केशव नाथ वैश्य, सीमा रानी, रजनी मिश्रा, अर्चना गुप्ता, रामगोपाल, कृष्ण भगवान, अवधेश भदौरिया, प्रदीप कुमार दुबे, कन्हैया लाल गुप्ता, सीमा राठौर, सतेंद्र पाल सिंह, राजेश शर्मा, मदनलाल राजपूत, मुनेंद्र पाल सिंह, सुरेन्द्र नाथ शर्मा, सुशील गुप्ता आदि की सहभागिता रही।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page