लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

किसानों को मिली बड़ी सौगात केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने माधव कोल्ड स्टोरेज का किया उद्घाटन।

---Advertisement---

बदायूँ सहसबान-केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने आज दंहगबा में पहुंचकर माधव कोल्ड स्टोरेज का फीता काटकर उद्घाटन किया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बीएल वर्मा का नरेश गुप्ता, मयंक गुप्ता, विश्वजीत गुप्ता, माधव गुप्ता, सहित अन्य लोगों ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा की क्षेत्र के किसान लंबे समय से आधुनिक भंडारण केंद्र की मांग कर रहे थे। अब आलू सहित अन्य कृषि उत्पादों को नियंत्रित तापमान में लंबे समय तक संरक्षित रखा जा सकेगा इससे न केवल फसलों की बर्बादी रुकेगी बल्कि किसानों को बाजार में सही समय पर बेहतर दाम भी मिल सकेंगे उन्होंने जोर देकर कहा कि कृषि क्षेत्र की मजबूती ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली बुनियाद है, समारोह में पहुंचे सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह कोल्ड स्टोरेज आसपास के इलाकों के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा स्थानीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से किसानों की परिवहन लागत घटेगी और उनकी शुद्ध आमदनी में इजाफा होगा इंजीनियर मयंक गुप्ता ने भी इस क्षेत्र की बड़ी जरूरत बताते हुए कहा कि अब किसान बेहतर बाजार रणनीति अपना सकेंगे । इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, नरेश गुप्ता, भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता, युवा नेता मयंक गुप्ता, माधव गुप्ता सहित सैकड़ो की तादाद में लोग मौजूद रहे।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page