लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

22 फरवरी को एसआईआर अन्तर्गत होगा विशेष अभियान दिवस का आयोजन।

---Advertisement---


बदायूँ : 21 फरवरी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० के निर्देशानुसार मा० भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 06-03-2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जानी है।
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा 22 फरवरी 2026 (रविवार) को समस्त पदाभिहीत स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिसमें समस्त पदाभिहीत अधिकारी अपने-अपने बूथ पर पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 01.30 बजे तक उपस्थित रहकर दावे/आपत्तियां प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे तथा पदाभिहीत स्थलों पर ही बूथ लेवल अधिकारी पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 01.30 बजे तक उपस्थित रहकर दावे/आपत्तियां प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।
इस विशेष अभियान दिवस में पदाभिहीत स्थल/मतदान केन्द्र पर पदाभिहीत अधिकारी उपस्थित रहकर 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली के साथ साथ दावे और आपत्तियों से सम्बन्धित सभी प्रकार के फार्मों यथा फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित), फार्म-7 एवं फार्म-8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेगें। विशेष अभियान दिवस में समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों तथा पदाभिहीत अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगें।

इस विशेष अभियान दिवस का सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्शों पर लाउडस्पीकर लगवाकर अथवा डुगडुगी बजवाकर भी किया जायेगा। साथ ही साथ सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेन्टों को भी उक्त तिथियों के बारे में अवगत कराते हुए उनका सहयोग प्राप्त किया जाये एवं सभासद, ग्राम प्रधान, वॉलेन्टियर को उक्त विशेष अभियान के संबंध में अवगत कराते हुए यथासंभव नियमानुकूल सहयोग प्रदान किया जाये। जनपद बदायूँ के जिन विद्यालयों/ इण्टर कालेज/डिग्री कालेज / समस्त कार्यालय में मतदेय स्थल स्थापित है वह सभी 22 फरवरी 2026 को खुले रहेंगें।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page