लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी महिलाओं की समस्याएंअधिकारियों को दिए निर्देश।

---Advertisement---



बदायूँ : 11 मार्च। मा0 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा आदि से संबंधित मामलों सहित कुल 14 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मा0 सदस्या द्वारा सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण एवं समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
मा0 सदस्या अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को सहन न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई में आई महिलाओं को मा0 सदस्या द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि महिला संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001805220 तथा व्हाट्सएप नंबर 6306511708 पर भी दर्ज कराई जा सकती है।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महिला थाना प्रभारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी विशेष कुमार, संरक्षण अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, सेंटर मैनेजर, परियोजना समन्वयक,केस वर्कर, आउटरीच वर्कर तथा सचिव काशी समाज शिक्षा संस्थान बदायूँ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page