लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जिला न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुनर्नियुक्ति का अवसर, 23 मार्च करें आवेदन।

---Advertisement---


बदायूँ : 13 मार्च। अध्यक्ष, चयन समिति/प्रथम अपर जिला जज रिंकू जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद से प्राप्त परिपत्र संख्या 14/एडमिन, ’डी’ सेक्शन दिनांकित 15.10.2022 के अनुक्रम में जिला न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारीगण में से ऐसे कर्मचारीगण जिनकी आयु 65 वर्ष पूर्ण न हुई हो, रिक्त पदों पर पुनर्नियुक्ति की जानी है।
उन्होंने बताया कि पुनर्नियुक्त कर्मचारी की सेवा शर्तें परिपत्र के अनुरूप होंगी। आवेदक अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप पर 23 मार्च 2026 की सायं 04ः00 बजे तक प्रशासनिक अधिकारी, जनपद न्यायालय बदायूँ के पटल पर प्रस्तुत कर सकते है।
उन्होंने बताया कि नियुक्ति 65 वर्ष की आयु या 01 वर्ष की अवधि, जो भी पहले हो, तक के लिये (यदि पूर्व में ही समाप्त न कर दी जाये अथवा प्रोन्नति व सीधी भर्ती के माध्यम से भर्ती न हो जाये) की जायेगी। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थाई होगी।

उन्होंने बताया कि स्टेनोग्राफर पद के लिए 08, ग्रुप-सी पद के लिए 17 तथा ग्रुप-डी पद के लिए 23 पदों पर पर पुनर्नियुक्ति की जानी है। उन्होंने बताया कि इसके सम्बंध में जानकारी सार्वजनिक प्रदर्शन हेतु नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है तथा जनपद न्यायालय बदायूँ की वेबसाइट पर भी इसे अपलोड किया गया है।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page