लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चैत्र नवरात्री के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान।

---Advertisement---


बदायूँ : 24 मार्च। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर-प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वितीय सी0एल0 यादव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर0पी0 सिंह के निर्देशन व नेतृत्व में चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत आमजन मानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थो-सिघांडे का आटा, घी, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, कुट्टू का आटा, सेंधा नमक व अन्य फलाहारकी गुणवत्ता हेतु जनपद-बदायूँ में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में मंगलवार को जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विशेष अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 03 खाद्य पदार्थो के नमूनों को जाँच हेतु संग्रहित किया गया। आमजनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
कार्यवाही किये गये प्रतिष्ठानों में लालपुल बदायूँ स्थित मेसर्स-रिलायंस रिटेल लिमिटेड से एककुट्टू आटा, एक मूंगफली दाना का नमूना संग्रहित किया गया। कुॅवरगॉव बदायूँ स्थित मनोज ट्रेडर्स से रोस्टेड चौलाई का एक नमूना संग्रहित किया गया। इन संग्रहित किए गए कुल 03 नमूनों को वास्ते जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान समस्त खाद्य कारोबारकर्ताआें को खाद्य पदार्थो को ढ़ककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्व एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थो को बेंचने, बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नही संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सी0एल0 यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर0पी0 सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण माता शंकर बिन्द, राजेन्द्र नाथ मिश्रा व सीमा यादव मौजूद रहे।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page