लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रामनवमी पर निकलेगी शोभायात्रा, मजिस्ट्रेट नामित।

---Advertisement---


बदायूँ : 24 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने बताया कि 26 मार्च 2026 को रामनवमी का पर्व प्रत्येक वर्ष की भांति मनाया जायेगा। इस पर्व पर परम्परागत शोभायात्रा बिरूआवाड़ी मन्दिर से प्रारम्भ होकर, टिकटगंज, हलवाई चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, लोटनपुरा, अम्बा टाकीज, लावेला चौक, गद्दी चौक, रजी चौक, सराय कोना, हलवाई चौक, मढई चौक होते हुए रघुनाथ मन्दिर पर पहुँचकर समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु उत्तरदायी होगे। शान्तिपूर्ण समापन तक स्थिति पर प्रभारी नियन्त्रण की दृष्टि रखेगे। शोभायात्रा के अवसर पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जिनमें तहसीलदार तहसील सदर दीपक कुमार (मो0 9454415842) शोभायात्रा के आगे, उप जिला मजिस्ट्रेट तहसील सदर मोहित कुमार (मो0 9454415833) शोभायात्रा के मध्य तथा तहसीलदार (न्यायिक) सदर बदायूँ सुरेन्द्र कुमार द्वितीय (मो0 8533988009) शोभायात्रा के पीछे रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने नामित मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया है कि त्यौहार से पूर्व मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था कराना सुनिश्चित कर लें। जनपद में भारतीय नागरिक सुखा संहिता 2023 की धारा 163 प्रभावी है जिसके प्रतिबन्धो को अक्षरशः पालन कराये जाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page