लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जनगणना 2027 को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

---Advertisement---


बदायूँ: 06 अप्रैल। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें शत-प्रतिशत सटीकता और पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है।

सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिलाधिकारी/ प्रमुख जनगणना अधिकारी अवनीश राय ने यह भी निर्देश दिए कि जनगणना के सम्बंध में जनजागरूकता अभियान चलाकर आमजन को इसके महत्व के बारे में अवगत कराया जाए, जिससे लोग सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page