लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मिशन शक्ति टीम द्धारा थाना कोतवाली राजकीय महाविद्यालय में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्राओं एवं महिलाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराया गया।

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) द्वितीय चरण के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आज दिनाँक 07.04.2026 को थाना कोतवाली पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को जागरुक किया गया। इसी दौरान “मिशन शक्ति 5.0” द्वितीय चरण अभियान के अन्तर्गत चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० स्वानिधि योजना, पी०एम० सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गयी।

शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया।

इस दौरान साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट व साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरुक किया गया एवं सभी से अपील की गयी कि किसी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को शसक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु दिनांक 19.03.2026 से 17.04.2026 तक की अवधि में विषेश अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज-05 द्वितीय चरण को नियमित सुचारू रूप से चलाया जायेगा ।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page