लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

किसान दिवस में कृषकों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा, फार्मर रजिस्ट्री कराने पर दिया गया विशेष जोर।

---Advertisement---


बदायूँ : 15 अप्रैल। उप कृषिनिदेशक की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 30 अप्रैल 2026 तक जनपद के सभी कृषक अपनी-अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें, अन्यथा 01 मई 2026 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं कृषि तथा संबद्ध विभागों की योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री नजदीकी जन सेवा केंद्र, कृषि विभाग के कर्मचारी, लेखपाल अथवा पंचायत सहायक के माध्यम से आसानी से करा सकते हैं।
नेडा अधिकारी द्वारा पीएम सूर्य घरः बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी गई और बताया गया कि यह योजना मार्च 2027 तक संचालित रहेगी। इस योजना के माध्यम से किसान उपभोक्ता से उत्पादक बन सकते हैं और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक के दौरान किसानों ने कोल्ड स्टोरेज के किराये से संबंधित समस्या उठाई, जिस पर जिला उद्यान अधिकारी के प्रतिनिधि द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। ग्राम गुलडिया के किसान द्वारा नाले की अधिक चौड़ाई के कारण सड़क निर्माण में आ रही समस्या को उठाया और नाले की चौड़ाई कम कर सड़क निर्माण कराने की मांग की। किसान दिवस में प्राप्त समस्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर बैंक, कृषि, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना, मण्डी, पशुपालन, खाद्य विपणन एवं उद्यान विभाग से जुड़े समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page