लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को चोरी की गई 06 साइकिल तथा एक सिलेण्डर के साथ किया गया गिरफ्तार।

---Advertisement---

           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिसौली के कुशल पर्यवेक्षण में थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 116/26 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त दीपक पुत्र नरेश निवासी ग्राम वीरमपुर थाना वजीरगंज जनपद बदायूं को 06 साइकिल तथा एक खाली गैस सिलेण्डर इण्डेन मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त दीपक उपरोक्त को आज दिनांक 23.04.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।

घटना का संक्षिप्त विवरण –
आज दिनांक 23/4/26 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 116/26 धारा 303(2) BNS से संबंधित अभियुक्त दीपक पुत्र नरेश निवासी ग्राम वीरमपुर थाना वजीरगंज बदायूँ को ग्राम भगौल के पास पुराने बंद भट्टे की बड़ी – बड़ी झाड़ियों के आड़ में भट्ठे की राउण्डिंग में साइकिल एकत्रित करते हुए गिरफ्तार किया गया।

विवरण पूछताछ –
थाना पुलिस द्वारा पूछताछ पर अभियुक्त दीपक उपरोक्त ने बताया कि दिनांक 12 व 16 अप्रैल 2026 को मैंने अलग-अलग जगह से दो साइकिल व एक गैस सिलेण्डर, दो साइकिल वजीरगंज के एक कोचिंग सेन्टर से, एक साइकिल ग्रीन हाउस वजीरगंज से, एक BOB के सामने से कुल 06 साइकिल और एक सिलेण्डर चोरी की थीं।

   बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 116/26 धारा 303(2) BNS में धारा 317(2) BNS की बढोत्तरी की गयी । 

गिरफ्तारी का स्थान –
ग्राम भगौल जाने वाले रास्ते पर पुराना बंद पडा ईंट भट्ठा – थाना क्षेत्र वजीरगंज जनपद बदायूं।

गिरफ्तार किये गये अभि0 का नाम –
दीपक पुत्र नरेश निवासी ग्राम वीरमपुर थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ

बरामदगी का विवरण –
06 साइकिल (अलग -अलग कम्पनी) एवं
एक खाली गैस सिलेण्डर (कम्पनी इण्डेन)

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –

  1. मु0अ0सं0 0116/26 धारा 303(2)/317(2) BNS
  2. मु0अ0सं0 0399/22 धारा 323/324/504/506 भादवि

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम थाना वजीरगंज जनपद बदायूं –

  1. उ0नि0 श्री ब्रजपाल सिंह
  2. का0 565 संजीव कुमार
  3. का0 835 प्रविन्द्र कुमार थाना वजीरगंज जनपद बदायूं ।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page