लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत गंगा एक्सप्रेसवे सड़क दुर्घटना में घालय हुए उपचाराधीन यात्रियों का मेडिकल कॉलेज बदायूँ में जाकर जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा वार्ता कर हालचाल लिया गया।

---Advertisement---

बदायूँ दिनांक 10/11.05.2026 की रात्रि में थाना मूसाझाग क्षेत्रान्तर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर कानपुर से लुधियाना जा रही एक बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गयी थी। बस में सवार 107 यात्रियों में से 06 यात्री घायल हो गये थे तथा एक यात्री अनुज पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम चूल्हा चुल्हा थाना हदगाऊ जनपद फतेहपुर उम्र 24 वर्ष की मृत्यु हो गयी। थाना पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक अनुज उपरोक्त के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस बदायूँ भेजा गया। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ डॉक्टर द्वारा घायलो को मेडिकल कॉलेज बदायूँ रेफर किया गया। 04 यात्री उपचार के बाद अपने गन्तव्य पर चले गये है एवं 02 यात्री उपचाराधीन है। जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा मेडिकल कॉलेज बदायूँ में जाकर उपचाराधीन यात्रियों से वार्ता कर हालचाल लिया गया तथा बेहतर इलाज हेतु ड्यूटीरत डॉक्टर व कर्मचारियो को आवश्यक दिशा निर्दश दिये गये।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page