लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गंगा दशहरा पर्व पर कछला घाट पर की गई व्यवस्थाओं का डीएम ने लिया जायजा कछला गंगा घाट पर हुई घटना पर डीएम ने तत्काल पहुंचकर बचाव राहत कार्य हेतु दिए निर्देश।

---Advertisement---


बदायूं 25 मई। कछला गंगा घाट से करीब दो किलोमीटर दूर नरोरा की तरफ गंगा दशहरा पर स्नान कर रहे जनपद हाथरस के निवासी कुछ श्रद्धालु के डूबने की घटना होने पर जिलाधिकारी अवनीश राय तत्काल पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बचाव कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जनपद हाथरस के ग्राम कानू व ग्राम पिछोती से एक ही परिवार के 07 लोग ज्येष्ठ माह के गंगा दशहरा पर्व पर जनपद बदायूँ में गंगा स्नान हेतु आए थे। यह सभी 07 लोग कछला घाट पर स्नान न करके घाट से करीब 2 किलोमीटर दूरी पर नरोरा की तरफ गहरे पानी में गंगा स्नान कर रहे थे कि अचानक सभी लोग डूबने लगे। तत्काल सूचना प्राप्त होने पर 05 लोगों को नाविकों व स्थानीय पुलिस द्वारा सकुशल बाहर निकाला गया तथा 02 लोग गहरे पानी में डूब गए जिसमें से 15 वर्षीय किशोर निलेश की मृत्यु हो गई है तथा 10 वर्षीय किशोरी शिखा की पुलिस, गोताखोरों व फ्लड पी.ए.सी द्वारा तलाश की जा रही है।
जिलाधिकारी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गंगा दशहरा पर्व पर की गई विभिन्न व्यवस्थाओं की एक-एक कर समीक्षा की व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था, गोताखोरों की व्यवस्था, सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं को जांचा व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि श्रद्धालु गहरे पानी वाले क्षेत्र में ना जाए, जो नियत स्थान पर है उसी में स्नान कर धर्म लाभ लें। डीएम ने नाव से भी की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व बचाव राहत कार्यों के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page