लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में मातृ एवं नवजात मृत्यु दर विषयक सीएमई का आयोजन।

---Advertisement---

बदायूँ राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में आरआरटीसी (RRTC) कार्यक्रम के सहयोग से मातृ एवं नवजात मृत्यु दर से संबंधित एक सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस सीएमई में जिला महिला चिकित्सालय एवं सीएचसी बिसौली के चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप-प्राचार्या डॉ. नेहा सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. नेहा सिंह ने कहा कि आरआरटीसी कार्यक्रम मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता में वृद्धि होती है, जिससे गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा मृत्यु दर में कमी लाने हेतु प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर आरआरटीसी नोडल अधिकारी डॉ. सीमा सरन , डॉ. जया भारती, डॉ. अर्चना, डॉ. कपिल तथा आरआरटीसी कार्यक्रम समन्वयक ब्रजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page