लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पुलिस आरक्षी भर्ती प्रवेश परीक्षा के संबंध में कलेक्ट्रेट में हुई बैठक।

---Advertisement---


बदायूं 02 जून। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 प्रवेश परीक्षा के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार की अध्यक्षता में बैठक आहूत हुई। आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा 08, 09 व 10 जून को जनपद में बनाए गए 15 परीक्षा केदो पर दो-दो पालियों में होगी। कुल 33984 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा की परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से कराया जाए तथा पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि लिखित प्रवेश परीक्षा 08 ,09 व 10 जून को जनपद में बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों पर दो-दो पालियों में कराई जाएगी, प्रथम पाली प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3ः00 बजे से सायं 5ः00 तक होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थित ली जाएगी। परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल ,टॉर्च, कैलकुलेटर, तंबाकू उत्पाद आदि ले जाना पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक पाली में सभी केंद्रों पर मिलाकर कुल 5664 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीन दिनों में अलग-अलग दो पालियों में आयोजित कराई जा रही परीक्षा में कुल 33984 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस अवसर पर केंद्र व्यवस्थापक, मजिस्ट्रेट व अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page