लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

स्व. श्री साहू पोशाकी लाल एवं श्री बांके लाल जी की स्मृति में वजीरगंज में एसपीएल अंडर-21 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का ऑक्शन में खिलाड़ियों का किया गया सम्मान।

---Advertisement---

बदायूं। नगर पंचायत वजीरगंज में सोमवार, 16 जून को आकाशदीप बैंकट हॉल में एसपीएल अंडर-21 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 के ऑक्शन को लेकर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह टूर्नामेंट स्वर्गीय श्री साहू पोशाकी लाल एवं स्वर्गीय श्री बांके लाल जी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्थ गौतम (प्रो-चांसलर, इवर्टिस यूनिवर्सिटी), अध्यक्ष पार्थ गौतम फाउंडेशन एवं प्रधान सेवक युवा सेवक संघ का वजीरगंज पहुंचने पर आयोजकों एवं दूर-दराज से आए खिलाड़ियों ने जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। खिलाड़ियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

मुख्य अतिथि पार्थ गौतम अपने काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे और उपस्थित युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और बेहतर भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि बदायूं जिले के नगर पंचायत वजीरगंज स्थित श्री साहू पोशाकी लाल कन्या इंटर कॉलेज में एसपीएल अंडर-21 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट के स्वागत एवं अभिनंदन को लेकर आयोजकों द्वारा पोस्टर भी जारी किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।

कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला।
आयोजक अमित कुमार वार्ष्णेय, सनी वार्ष्णेय,रोविन वार्ष्णेय ,अनमोल वार्ष्णेय,दीपेश वार्ष्णेय,मुकेश कुमार वार्ष्णेय डेयरी,आदित्य कुमार वार्ष्णेय,निखिल कुमार वार्ष्णेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page