लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बाल श्रम को लाल कार्ड दिखाकर सख़्त संदेश दिया कि अब बाल मजदूरी किसी भी परिस्थिति मे स्वीकार्य नहीं।

---Advertisement---

बदायूं समग्र विकास संस्थान, रोटा बदायूं द्वारा CRY (चाइल्ड राइट्स एंड यू) के सहयोग से 12 जून से 30 जून 2026 तक बाल श्रम की रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई के प्रति समुदाय को जागरूक करना, बच्चों को शिक्षा एवं उनके अधिकारों से जोड़ना तथा बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनसहभागिता को बढ़ावा देना है।
इसी के अंतर्गत संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्षेत्र के विभिन्न गांवों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटलों, मकेनिकों की दुकानों, बैंड-बाजे की दुकानों, ईंट भट्टों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जनसंपर्क कर लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई! संस्था द्वारा गठित सीबीओ समूहों, किशोर-किशोरी समूहों एवं अन्य सामुदायिक मंचों की बैठकों में भी बाल श्रम की रोकथाम को प्रमुख विषय के रूप में शामिल किया गया है। बैठकों में प्रतिभागियों को बाल श्रम के कारणों, उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। किशोर एवं किशोरियों को अपने आसपास बाल श्रम की घटनाओं की पहचान कर उन्हें संबंधित अधिकारियों एवं समुदाय के संज्ञान में लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त संस्था के ASTU विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठियों एवं बैठकों में भी बाल श्रम उन्मूलन अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान रेड कार्ड गतिविधि के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि बाल श्रम किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है और इसके विरुद्ध समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। इस अभियान मे समस्त टीम का सहयोग रहा।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page